देश

MP-ATGM: भारत ने किया मैन पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मनों के टैंक उड़ाने में सेना को मिलेगी मदद

डीआरडीओ ने राजस्थान के रेगिस्तान में बुधवार रात को 2-3 किलोमीटर स्ट्राइक रेंज के साथ मिसाइल का परीक्षण किया.

MP-ATGM: भारत ने किया मैन पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मनों के टैंक उड़ाने में सेना को मिलेगी मदद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI/File)

भारत (India) ने मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (MP-ATGM) का सफल परीक्षण किया. सेना के पैदल सैनिकों के दल (Infantry Troops) के लिए इस मिसाइल को विकसित किया जा रहा है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने राजस्थान (Rajasthan) के रेगिस्तान में बुधवार रात को 2-3 किलोमीटर स्ट्राइक रेंज के साथ मिसाइल का परीक्षण किया. इससे पहले डीआरडीओ ने सोमवार और मंगलवार को स्वदेश विकसित गाइडेड रॉकेट प्रणाली ‘पिनाक’ का राजस्थान के पोखरण रेगिस्तान में सफल परीक्षण किया था.

‘पिनाक’ हथियार प्रणाली अत्याधुनिक मार्गदर्शन किट से सुसज्जित है जिसमें एक उन्नत नेविगेशन और नियंत्रण प्रणाली शामिल है. इससे सेना की क्षमताओं को मजबूती मिलेगी. रक्षा मंत्रालय ने कहा था, ‘‘डीआरडीओ द्वारा स्वदेश विकसित पिनाक, सटीक निशाना साधने के लिये शस्त्र भंडार की क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा.’’ यह भी पढ़ें- भारत को मिली बड़ी कामयाबी, 'Pinaka' रॉकेट का DRDO ने पोखरण में किया सफल परीक्षण, सेना को मिलेगी मजबूती

परीक्षण के बारे में यह कहा गया कि हथियार प्रणाली ने तय लक्ष्यों पर काफी सटीक निशाना लगाया और वांछित सटीकता हासिल की. मंत्रालय ने कहा था, ‘‘टेलीमेट्री सिस्टम ने उड़ान पथ के दौरान वाहन पर नजर रखी और उसकी निगरानी की. मिशन के सभी उद्देश्य पूरे हुए हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2019 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).