MP Shocker: मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार! लिफ्ट देने के बहाने 92 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मानवत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां एक 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप हुआ है. बताया जा रहा है कि महिला जबलपुर से शहड़ोल अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी
Madhya Pradesh Shocker: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मानवत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां एक 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप हुआ है. बताया जा रहा है कि महिला जबलपुर से शहड़ोल अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी. इसी बीच महिला को लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया गया है. वारदात के बाद महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंतरा के रहने वाले भगवंत कोल उर्फ सोनू (42) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार गुरुवार को महिला जबलपुर से अपने रिश्तेदार के यहां शहडोल के मड़वा गांव जा रही थी. इस बीच ट्रेन से उतरने के बाद आरोपी ने महिला को जंगल में ले जाकर रेप किया. यह भी पढ़े: MP Shocker: ग्वालियर में 11 साल की मासूम को बुजुर्ग ने चॉकलेट की लालच देकर किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
वारदात को लेकर जिले के एएसपी मुकेश वैश्य ने बताया कि गुरुवार की रात महिला शहडोल पहुंची और रेलवे स्टेशन पर रुकी. उसने एक ऑटो लिया जिसने उसे अंतरा गांव में छोड़ दिया जहां वह बस का इंतज़ार कर रही थी. इसी बीच बाइक पर एक व्यक्ति आया और महिला को लिफ्ट देने की पेशकश कर एक जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया. मामले में शिकायत दर्आज करने के बाद आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2023 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

