Agra Shocker: गोद ली हुई बेटी को मां ने जबरन सेक्स वर्क में धकेला, महिला को आगरा में पुलिस ने किया गिरफ्तार; VIDEO
आगरा के थाना क्षेत्र से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक 9 साल की बच्ची ने उसको गोद लेनेवाली महिला पर आरोप लगाया है कि उसको जबरन सेक्स वर्क में धकेला जा रहा है और उसके साथ मारपीट की जाती है.
- Read in
- English
आगरा, उत्तर प्रदेश: आगरा के थाना क्षेत्र से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक 9 साल की बच्ची ने उसको गोद लेनेवाली महिला पर आरोप लगाया है कि उसको जबरन सेक्स वर्क में धकेला जा रहा है और उसके साथ मारपीट की जाती है. नाबालिग ने अपनी आप बीती सुनाई है. जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर 9 साल की बच्ची का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने अपनी मां पर उसके साथ मारपीट करने और उत्तर प्रदेश के आगरा में उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. वीडियो में लड़की ने इस भयावह घटना के बारे में बताया है, वह कहती है, 'वे मुझे वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर कर रहे हैं, उन्होंने मुझे बहुत मारा', बच्ची के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं.
लड़की ने अपनी दत्तक मां और अन्य लोगों पर उसके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है.तंग आकर उसने किसी तरह आरोपी को कमरे में बंद कर दिया और मदद के लिए थाने पहुंची. वायरल वीडियो के बाद सदर बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल गंभीर आरोपों की जांच चल रही है.इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Bengaluru Shocker: बेंगलुरु में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, आरोपी को मां ने रंगे हाथ पकड़ा
नाबालिग को जबरन सेक्स वर्क में धकेला
🆘 AGRA - UTTAR PRADESH
छोटी फूल जैसी मासूम बच्ची कह रही है “मुझसे धंधा करवा रहे हैं, बहुत मारते हैं।”
और ये कहते हुए उसका मासूम चेहरा डर से कांप रहा है, शरीर पर चोटों के निशान हैं।
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में बच्ची का आरोप है कि कुछ लोग उससे गलत धंधा कराना चाहते है और… pic.twitter.com/02q63ibCrb
— Madan Mohan Soni (@madanjournalist) June 22, 2025
बच्ची ने लगाया आरोप
बच्ची का कहना है कि उसके साथ जमकर मारपीट की जाती है और उसपर ये काम करने का दबाव बनाया जाता है. इस मामले में पुलिस का कहना है की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
दो साल पहले लिया था गोद
पुलिस का कहना है की इस बच्ची को महिला ने दो साल पहले गोद लिया था और इसके साथ इस काम को करने का दबाव बनाया जाता था और इसके साथ मारपीट की जाती थी. इस घटना के बाद आगरा शहर में लोगों में काफी नाराजगी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

