Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में मकान में आग लगने से मां-बेटी की मौत
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार देर रात को एक मकान में आग लगने से एक महिला और उसकी बेटी की जल जाने से मौत हो गयी.
जम्मू, 7 अप्रैल : जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार देर रात को एक मकान में आग लगने से एक महिला और उसकी बेटी की जल जाने से मौत हो गयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात में एक बजे के करीब छतरू इलाके के मंजगाम-तगूड गांव (Manjagam-Tagood Village) में मकान में आग लगने से पोशा देवी (50) और नीतू बाला (25) उसके भीतर फंस गयीं.
उन्होंने बताया कि आग में मकान पूरी तरह खाक हो गया. दो महिलाएं घर के भीतर सो रही थीं और वे बाहर नहीं निकल पायीं. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में लड़के ने बम को समझा गेंद, धमाके में घायल
अधिकारी ने बताया कि पुलिस, दमकल और आपात सेवा की राहत टीम ने शवों को बाहर निकाला. मकान में दुर्घटनावश आग लगी थी.
Tags
संबंधित खबरें
Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India: भारत में कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Fire In Noida Factory: नोएडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अंदर फंसे मजदूरों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला
\