SC on Love Marriages and Divorces: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लव मैरिज में बढ़ रहे हैं तलाक के मामले
सुप्रीम कोर्ट (Photo Credits: File Image)

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि लव मैरिज में तलाक के मामले बढ़ रहे हैं. जस्टिस बीआर गवई और संजय करोल की बेंच एक वैवाहिक विवाद से उत्पन्न स्थानांतरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी. वकील ने अदालत को सूचित किया कि यह विवाह एक प्रेम विवाह था. इस पर जस्टिस गवई ने कहा, "ज्यादातर तलाक लव मैरिज से ही हो रहे हैं."

मामले में कोर्ट ने मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया, जिसका पति ने विरोध किया. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि हाल के एक फैसले के मद्देनजर वह उसकी सहमति के बिना तलाक दे सकती है.