Gujarat: अहमदाबाद में 11,000 से अधिक ‘सुपर स्प्रेडर’ को विशेष अभियान के तहत टीका लगाया गया

गुजरात के अहमदाबाद शहर में ‘सुपर स्प्रेडर’ की श्रेणी में आने वाले 11,000 से ज्यादा लोगों को अब तक कोविड-रोधी टीका लगाया जा चुका है. स्थानीय निकाय प्रशासन की ओर से मंगलवार को बताया गया कि ऐसे लोगों को टीका लगाने के लिए हाल में विशेष अभियान चलाया गया था.

कोरोना वैक्सीन (Photo credits: PTI)

अहमदाबाद, 29 जून : गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद शहर में ‘सुपर स्प्रेडर’ की श्रेणी में आने वाले 11,000 से ज्यादा लोगों को अब तक कोविड-रोधी टीका लगाया जा चुका है. स्थानीय निकाय प्रशासन की ओर से मंगलवार को बताया गया कि ऐसे लोगों को टीका लगाने के लिए हाल में विशेष अभियान चलाया गया था.

‘सुपर स्प्रेडर’ उन लोगों को माना है जो अपने काम की प्रकृति के कारण (बिना जाने) बड़ी संख्या में अन्य लोगों में संक्रामक रोग का प्रसार कर देते हैं. अहमदाबाद नगर निगम ने हाल ही में सब्जी विक्रेताओं, दुकानदारों, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों, सैलून चलाने वालों, कुरियर और डिलीवरी एजेंट जैसे ‘सुपर स्प्रेडर’ को टीका देने के लिए विशेष अभियान चलाया था. यह भी पढ़ें :एलएसआर कॉलेज की छात्रा को प्रतिष्ठित डायना पुरस्कार से सम्मानित किया गया

निकाय संस्था की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि अब तक ऐसे 11,013 लोगों को टीका दिया जा चुका है. अहमदाबाद नगर निगम ने कहा कि ‘सुपर स्प्रेडर’ के टीकाकरण के लिए शहर के सात निकाय क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक केंद्र की स्थापना की गई ताकि उनसे और लोगों को संक्रमण न फैले.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड