COVID-19 के प्रति जागरूक करने के लिए शख्स ने पहना कोरोना थीम वाला हेलमेट, महामारी के प्रसार को रोकने के लिए की लोगों से घरों में रहने की अपील
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में विश्वेश पाल नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कोरोना वायरस महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के अनोखा तरीका अपनाया है. यह शख्स लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर निकलने वाले लोगों को कोरोना वायरस थीम वाला हेलमेट पहनकर इस वायरस के प्रति जागरूक कर रहा है. इसके साथ ही सड़क पर निकलने वाले लोगों से घरों में रहने की अपील की.
Coronavirus: कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) दुनिया भर में अपना कहर बरपा रहा है और लगातार इसकी चपेट में आकर दम तोड़ने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. इसके साथ ही कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण के पॉजिटिव मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) की रोकथाम 14 अप्रैल तक के लिए 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) है. जिस दिन से देश में लॉकडाउन लागू है, तब से लगातार लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करने की अपील की जा रही है. केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा लॉकडाउन का पालन करने की अपील के बावजूद लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं. कई लोग लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं. इस बीच कई ऐसे लोग भी हैं जो कोरोना वायरस महामारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई अनोखे तरीके अपना रहे हैं.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) में विश्वेश पाल नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कोरोना वायरस महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के अनोखा तरीका अपनाया है. यह शख्स लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर निकलने वाले लोगों को कोरोना वायरस थीम वाला हेलमेट (Corona Themed Helmet) पहनकर इस वायरस के प्रति जागरूक कर रहा है. इसके साथ ही सड़क पर निकलने वाले लोगों से घरों में रहने की अपील भी कर रहा है. यह भी पढ़ें: Corona Helmet: चेन्नई में कोरोना हेलमेट पहनकर पुलिस कर रही है लोगों को जागरूक, आर्टिस्ट गौतम ने किया है तैयार
देखें तस्वीरें-
Moradabad: Vishesh Pal, a social worker, wears a #coronavirus-themed helmet & appeals to people who are out on the streets to stay at home, during the lockdown imposed to prevent spread of the disease. He says, "I appeal to people to stay at home to ensure safety of everyone". pic.twitter.com/vxGcqT45Cp
— ANI UP (@ANINewsUP) April 4, 2020
बता दें कि इससे पहले चेन्नई के एक आर्टिस्ट ने कोरोना वायरस हेलमेट बनाया था, जिसे पहनकर पुलिस लोगों को जागरूक करती नजर आई, जबकि आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस की तरह रंगे घोड़े पर सवार होकर पुलिस लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करती नजर आई. गौरतलब है कि कोरोना वायरस की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इस महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2020 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

