प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरुवार को 2 दिन के दौरे पर फ्रांस पहुंच गए हैं. पीएम मोदी गुरुवार शाम 4 बजे पेरिस पहुंचे. उन्हें फ्रांस के नेशनल डे यानी बैस्टिल डे पर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है. ओरली एयरपोर्ट पर फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने उनका औपचारिक स्वागत किया. अपनी पेरिस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की. इस दौरान समुदाय की एक महिला ने उन्हें एक गीत समर्पित किया. महिला ने कहा, 'मोदी है तो मुमकिन है.'
पीएम मोदी की प्रशंसा से भरे इस गीत में पीएम मोदी के नेतृत्व और वैश्विक समुदाय के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के लिए प्रवासी भारतीयों की सराहना व्यक्त की गई है.
#WATCH | France: A woman of the Indian diaspora dedicates a song to PM Narendra Modi after he met them in Paris pic.twitter.com/hY4QpKjITO
— ANI (@ANI) July 13, 2023













QuickLY