Ujjawala Yojana-300 Subsidy On Cylinder: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी 1 साल के लिए और बढ़ाया
LPG - Photo Credits ANI

Ujjawala Yojana-300 Subsidy On Cylinder: केंद्र की मोदी सरकार की कैबिनट ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना  के लाभार्थियों को बड़ा तोफहा दिया है. मोदी कैबिनट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के 300 रुपये मिलने वाली सब्सिडी को अगले एक साल के लिए और बढ़ा दिया है.  मोदी कैबिनेट की तरफ से फैसला लेने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को इसके बारे में ऐलान किया.

बता दें पिछले साल तक योजना के तहत लाभार्थियों को 200 रुपये की सब्सिडी मिलती थी. लेकिन अक्टूबर 2023 में सब्सिडी की रकम 100 रुपये बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई, भारत सरकार वर्तमान में लाभार्थियों को एक वर्ष में 12 रिफिल पर यह सब्सिडी देती है. मोदी सरकार ने गरीब लोगों के लिए यह योजना मई, 2016 में शुरू की गई थी

Tweet: