इस विधायक पर लगा था रेप का आरोप, नहीं मिली जमानत तो पीड़ित महिला से ही कर ली शादी
पीड़ित महिला ने गत 20 मई को अगरतला महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुये आरोप लगाया कि विधायक धनंजय ने उसके साथ बलात्कार किया और शादी न करके उसे धोखा दिया है. महिला कहा था कि विधायक ने उसके साथ अंतरंग संबंध बनाए पर बाद में शादी करने से मुकर गया
त्रिपुरा में सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) नीत गठबंधन में सहयोगी आईपीएफटी (Indigenous People's Front of Tripura) के विधायक धनंजय त्रिपुरा (MLA Dhananjoy Tripura ) ने अपने खिलाफ बलात्कार और धोखा देने की शिकायत करने वाली महिला से शादी कर ली है. धनंजय ने त्रिपुरा में सोमवार को संवादाताओं से कहा, ‘‘हां, मैंने अगरतला के चतुरदास देवता मंदिर में महिला से शादी कर ली है. विधायक धनंजय के वकील अमित देबबर्मा ने कहा कि विधायक का विवाह रविवार को चतुरदास देवता मंदिर में संपन्न हुआ. दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और अब वे एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे.
पीड़ित महिला ने गत 20 मई को अगरतला महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुये आरोप लगाया कि विधायक धनंजय ने उसके साथ बलात्कार किया और शादी न करके उसे धोखा दिया है. महिला कहा था कि विधायक ने उसके साथ अंतरंग संबंध बनाए पर बाद में शादी करने से मुकर गया. विधायक पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया था. जिसके बाद विधायक ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी याचिका खारिज कर दी गई. उसके बाद उन्होंने शादी कर ली.
यह भी पढ़ें:- बीजेपी सांसद रेखा वर्मा पर पुलिस कॉन्स्टेबल ने लगाया थप्पड़ मारने का आरोप, शिकायत दर्ज
नवविवाहिता ढलाई जिले के गंडाचेरा में प्रसन्नतापूर्वक रह रही है. विवाह प्रमाण पत्र हासिल करने के लिये मंगलवार को शादी के कागजात संबंधित प्राधिकारी को सौंप दिये जायेंगे. त्रिपुरा हाईकोर्ट ने एक जून को विधायक की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. ( भाषा इनपुट्स )
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2019 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

