केरल में लापता बच्ची का शव नदी से मिला
केरल के कोल्लम शहर के पास से पिछले 24 घंटे से लापता छह साल की बच्ची का शव नजदीक की नदी के किनारे से शुक्रवार को बरामद कर लिया गया. केरल पुलिस ने बृहस्पतिवार को लापता हुई बच्ची के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया था.
कोल्लम: केरल के कोल्लम शहर के पास से पिछले 24 घंटे से लापता छह साल की बच्ची का शव नजदीक की नदी के किनारे से शुक्रवार को बरामद कर लिया गया. केरल पुलिस ने बृहस्पतिवार को लापता हुई बच्ची के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया था. पुलिस ने बताया कि देवनंदा (छह) उर्फ पोन्नू धन्या और प्रदीप कुमार की बेटी थी. उन्होंने बताया कि लड़की बृहस्पतिवार सुबह अपनी मां के साथ घर में थी. बच्ची उस समय लापता हो गई जब धन्या महज पांच मिनट के लिए किसी काम के लिए घर के पीछे गई.
पुलिस ने कहा, ‘‘हमें आज सुबह नदी के किनारे से शव मिला। हमने कल भी नदी में तलाश अभियान चलाया था लेकिन कुछ भी नहीं मिला था.’’
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक तहकीकात के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने कहा, ‘‘मौत की वजह का अभी पता नहीं चला है.’’
संबंधित खबरें
Silver Rate Today, March 13, 2026: चांदी की कीमतों में स्थिरता, ₹3,04,000 प्रति किलो पर पहुंचा भाव; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट
Gold Rate Today, March 13, 2026: भारत में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त, 24 कैरेट का भाव ₹1,63,800 के पार; जानें अपने शहर का रेट
Mahakumbh Girl: कौन हैं फरमान खान? 'महाकुंभ गर्ल' मोनालिसा भोसले ने परिवार के विरोध के बीच जिनसे रचाया अंतरधार्मिक विवाह
SBI कर्मचारी की विदाई का भावुक वीडियो वायरल: केरल में दशकों की सेवा के बाद 'आखिरी दिन' का यह पल जीत रहा लोगों का दिल
\