News

VIDEO: उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाश! वर्चस्व की लड़ाई में एक ने दूसरी गैंग के युवक को पकड़ा, जंगल में ले जाकर जमकर पीटा, मेरठ की मारपीट का वीडियो आया सामने

मेरठ में दो गैगों के बीच विवाद सामने आया है. जिसमें दूसरी गैंग के शख्स को एक गैंग के बदमाशों ने पकड़ लिया और उसे बजट गांव के जंगल ले गए और जमकर उसकी पिटाई कर दी.

VIDEO: उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाश! वर्चस्व की लड़ाई में एक ने दूसरी गैंग के युवक को पकड़ा, जंगल में ले जाकर जमकर पीटा, मेरठ की मारपीट का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@AnandkumarRaj24)

मेरठ, उत्तर प्रदेश: मेरठ में दो गैंगों  के बीच विवाद सामने आया है. जिसमें दूसरी गैंग के शख्स को एक गैंग के बदमाशों ने पकड़ लिया और उसे बजट गांव के जंगल ले गए और जमकर उसकी पिटाई कर दी. बताया जा रहा है की ये मारपीट मेरठ के नेशनल हाईवे -58 पर हुई है. दोनों गैंगों की वर्चस्व की लड़ाई में लोधी गैंग के बदमाशों ने फत्ते गैंग के मेंबर विनय को किडनैप कर लिया और इसके बाद जंगल ले जाकर उसकी लातों से मुक्कों से और जमकर पिटाई की.

इसके बाद ईंट से भी उसके सिर पर वार किए गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @AnandkumarRaj24 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Pigeons Stolen in Meerut: गजब के चोर है! मेरठ के लिसाड़ी गांव में 10 लाख रूपए से ज्यादा के 400 कबूतर ही चुरा लिए, मालिक परेशान, वीडियो आया सामने (Watch Video)

गैंग के बदमाशों ने दूसरी गैंग के युवक के साथ की मारपीट 

आरोपियों ने शख्स को पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

बताया जा रहा है की मारपीट के दौरान आरोपियों ने शख्स को बाप कहने के लिए कहा, जिसके बाद इसको पिस्तौल दिखाकर धमकी भी दी गई. शख्स के मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई. इस दौरान डंडे से भी उसकी पिटाई की गई.

लोधी गैंग ने की मारपीट

जानकारी के मुताबिक़ लोधी गैंग के सिकंदर लोधी, अखिलेश प्रजापति, नितिन एलेक्स और सनी शूटर नाम के शख्स ने इसके साथ मारपीट की. इस घटना के बाद लोहिया नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज विष्णु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की विनय की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है. बताया जा रहा है पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बाकियों की तलाश जारी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).