असम: बोगीबील ब्रिज पर बड़ा हादसा, बच्चे को कार ने मारी टक्कर, देखें इस घटना का ये दिल दहला देने वाला Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को इस सबसे लंबा डबल डेकर पुल का उदघाटन किया था
असम के बोगीबील ब्रिज (Bogibeel Bridge) पर एक बड़ा हादसा होने की खबर प्रकाश में आई है. यहां तेज रफ्तार से आती हुई कार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी जिसके चलते अब उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इंटरनेट पर आए एक वीडियो में देखा गया कि वो बच्चा जब ब्रिज पर लेन क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था, तब सामने से आती हुई एक कार ने उसे टक्कर मार दी.
बच्चे का नाम सौरभ मोरन (Saurabh Moran) बताया जा रहा है. घटना के बाद उसे फौरन डिब्रूगढ़ (Dibrugardh) के असम मेडिकल कॉलेज (Assam Medican Collage) अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है. इस समय बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. मीडिया में आए इस हैरान कर देने वाले वीडियो में पूरी घटना को साफतौर पर देखा जा सकता है.
(वार्निंग: सेंसिटिव कंटेंट)
आपको बता दें कि इस ब्रिज का उदघाटन बीते 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने किया था. इस ब्रिज पर अब तक का ये दूसरा हादसा है जो मीडिया में सुनने को मिला है. इससे पहले उदघाटन वाले दिन भी एक हादसा हुआ था जहां दो गाड़ियों के आपस में भीड़ जाने की खबर सामने आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2018 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

