Shocking! मां के साथ छेड़छाड़ कर रहा था रिश्तेदार, नाबालिग बेटियों ने उतारा मौत के घाट, 3km दूर मिला कटा पैर
केरल (Kerala) में हत्या का एक समसनीखेज मामला सामने आया है. वायनाड में एक बुजुर्ग की हत्या (Murder) के मामले में दो नाबालिग लड़कियों (Minor Girl) को हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि बुजुर्ग ने नाबालिग लड़कियों की मां के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने रिश्तेदार बुजुर्ग की हत्या कर दी.
कोझिकोड, 29 दिसंबर: केरल पुलिस (Kerala Police) ने मंगलवार को वायनाड (Wayanad) में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या (Murder) के मामले में दो नाबालिग लड़कियों (Minor Girl) को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग ने नाबालिग लड़कियों की मां के साथ यौन उत्पीड़न (Sexually Assault) की कोशिश की, जिसके बाद नाबालिग लड़कियों ने रिश्तेदार बुजुर्ग की हत्या (Minor girls kill relative) कर दी. Delhi: लिफ्ट देने के बहाने शादीशुदा महिला को किया किडनैप, फिर किया गैंगरेप, पति से अनबन के बाद पीड़िता जा रही थी रिश्तेदार के घर
लड़की की मां (Mother) को भी उसके रिश्तेदार की हत्या के आरोप में आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है. दोनों नाबालिग और उनकी मां ने अंबालावायल पुलिस (Ambalavayal police) के सामने आत्मसमर्पण (Surrender) कर दिया. वे मृतक के घर के पास एक शेड में रह रहे थे.
बुजुर्ग का शव बोरे में भरकर पास के ही प्लॉट में 3 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया गया था. इतना ही नहीं उसके पैर का कटा हुआ एक हिस्सा करीब तीन किलोमीटर दूर से बरामद किया गया. पुलिस ने कहा कि 15 और 16 साल की इन लड़कियों को एक आश्रय गृह में रखा गया है. बुधवार को इन्हें किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा. घटना के वक्त मृतक की पत्नी कोझिकोड गई हुई थी.
लड़कियों के बयान के अनुसार, बुजुर्ग ने सुबह करीब 11 बजे उनकी मां के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की. पुलिस ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर हमले को रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह हमला करता रहा तो उन्होंने उसके सिर और गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2021 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

