देश

Delhi: लिफ्ट देने के बहाने शादीशुदा महिला को किया किडनैप, फिर किया गैंगरेप, पति से अनबन के बाद पीड़िता जा रही थी रिश्तेदार के घर

पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के हरि नगर इलाके (Hari Nagar Area) में एक एक महिला अपने पति से झगड़ने के बाद रिश्तेदार के यहां जा रही थी. इसी दौरान दो आरोपियों ने महिलाको लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ गैंगरेप (GangRape) किया. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Delhi: लिफ्ट देने के बहाने शादीशुदा महिला को किया किडनैप, फिर किया गैंगरेप, पति से अनबन के बाद पीड़िता जा रही थी रिश्तेदार के घर
प्रत्कात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के हरि नगर इलाके (Hari Nagar Area) में एक महिला के साथ गैंगरेप (Gangrape With Woman) करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना 27 दिसंबर, सोमवार की है जब महिला अपने पति से नाराज होकर अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी. वह अपने घर से निकलकर हरि नगर में वाहन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक कार सवार दो युवकों ने महिला को लिफ्ट देकर उसे किडनैप (Kidnapped) कर लिया और उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म (Sexually Assaulted) किया. मुरादाबाद में 7 वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या; POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

महिला को निहाल विहार इलाके (Nikhil Vihar) में कार (Car) से नाले के पास फेंक कर आरोपी फरार हो गए. इसके बाद महिला को हरि नगर थाने ले जाया गया, जहां पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और केस दर्ज किया गया. वारदात के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) खंगालने में लग गई. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक पीड़िता को यह पता था कि आरोपी उसे अपनी कार में कहां से ले गए थे. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "दोनों आरोपियों में से एक सोमवार को 18 साल का हो गया था. दोनों उसका जन्मदिन मना रहे थे." वहीं दूसरा आरोपी पहले भी कई मामलों में केस दर्ज हो चुके हैं.

मुरादबाद में सात वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) के एक गांव में सात वर्ष की बच्ची को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक किसान ने शुक्रवार को मुरादाबाद के कंथा इलाके में बच्ची के शव को गन्ने के खेत में देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2021 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).