Milind Deora to Contest RS Election: मिलिंद देवड़ा को शिंदे गुट की शिवसेना का तोहफा, राज्यसभा चुनाव के लिए कल दाखिल करेंगे नामांकन
Milind Deora (Photo Credis ANI)

Milind Deora to Contest RS Election: मिलिंद देवड़ा को शिंदे गुट की शिवसेना ने तोहफा दिया है. सूत्रों के अनुसार उन्हें मुंबई से राज्यसभा का टिकट मिला है. टिकट मिलने के बाद कल यानी गुरुवार को देवड़ा  चुनाव डालने को लेकर नामांकन दाखिल करेंगे. दरअसल पिछले महीने मिलिंद देवड़ा कांग्रेस से नाराज होने की वजह से पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद वे शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए. वहीं कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने वाले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को तोहफा दिया है. बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है. जिसको लेकर उन्होंने पार्टी के नेताओं का आभार जताया.

Tweet: