UP Mid Day Meal: यूपी में मिड डे मील की योजना की हालत खराब, बच्चों को पत्तल में दिया जा रहा है खाना, अयोध्या जिले का वीडियो आया सामने (Watch Video)
उत्तर प्रदेश में मिड डे मील योजना की हालत खराब होने का एक मामला सामने आया है, जहां अयोध्या जिले के एक सरकारी विद्यालय में बच्चों को पत्तलों में खाना परोसने की घटना सामने आई है.
अयोध्या,उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मिड डे मील योजना की हालत खराब होने का एक मामला सामने आया है, जहां अयोध्या जिले के एक सरकारी विद्यालय में बच्चों को पत्तलों में खाना परोसने का आरोप लगाया गया है. यह आरोप एक वायरल वीडियो के आधार पर लगाया गया है, जिसमें कुशमाहा कंपोजिट विद्यालय के बच्चों को पत्तलों में खाना खाते हुए देखा जा सकता है.
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है, जहांपर देख सकते है की छात्र पत्तल में खाना लेकर खा रहे है. इस वीडियो ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में चल रही मिड डे मील की पोल खोलकर रख दी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: छात्रों की सेहत के साथ खिलवाड़, स्कूल के Mid Day Meal में दी जानेवाली चॉकलेट में निकली इल्लियां, धुले जिले के जिला परिषद की स्कूल में लापरवाही
पत्तल में दिया गया खाना
#अयोध्या : पूरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के कुशमाहा कंपोजिट विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे पत्तल पर मिड डे मील खाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी… pic.twitter.com/u3EO0Uy4BH
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) April 11, 2025
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ अयोध्या जिले के शिक्षा क्षेत्र पूरा बाजार के कुशमाहा कंपोजिट विद्यालय में स्कूल के बच्चों को मिड डे मील का खाना दिया गया. लेकिन ये खाना किसी प्लेट में नहीं बल्कि पत्तल में दिया गया. इससे ये पता चलता है की या तो स्कूल में बर्तन उपलब्ध नहीं है या फिर उसे धोने के लिए कर्मचारी नहीं है. इस वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है.
अधिकारी का बयान
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के निर्देश दिए गए हैं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि जनपद के सभी परिषद की स्कूलों में बर्तनों की व्यवस्था कर दी गई है.हालांकि, कुशमाहा विद्यालय की इंचार्ज आरती सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वीडियो में दिख रहे बच्चे उनके विद्यालय के नहीं हैं और विद्यालय को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

