UP: शादी के बाद पत्नी का बढ़ा वजन तो पति ने निकाल दिया घर से बाहर, फिर दिया तलाक
पति-पत्नी के झगड़े और तलाक की वजहों के अजीबों-गरीब किस्से तो आपने कई सुने होंगे. ऐसा ही एक नया मामला अब मेरठ से सामने आया है. यहां पत्नी शादी के बाद मोटी हो गई तो उसके पति ने तलाक दे दिया. शादी के बाद वजन बढ़ने पर शख्स ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया और तलाक के लिए अर्जी दी.
पति-पत्नी के झगड़े और तलाक की वजहों के अजीबों-गरीब किस्से तो आपने कई सुने होंगे. ऐसा ही एक नया मामला अब मेरठ से सामने आया है. यहां पत्नी शादी के बाद मोटी हो गई तो उसके पति ने तलाक दे दिया. शादी के बाद वजन बढ़ने पर शख्स ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया और तलाक के लिए अर्जी दी. नजमा नाम की महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति सलमान अक्सर उसके वजन को लेकर उसे शर्मिंदा करता था और उसकी पिटाई करता था. Viral Video: पिता की पांचवीं शादी रोकने पहुंचे बच्चे, दुल्हे की जमकर हुई पिटाई.
पत्नी का आरोप है कि पति ने मारपीट कर उसको तलाक दे दिया और कहता है कि तुम मोटी हो गई है, इसलिए तेरे साथ रहना नहीं चाहता. उसके पति ने तलाक का नोटिस भी दिया है. महिला ने कहा कि सलमान ने उसे एक महीने पहले घर से निकाल दिया और तलाक के कागजात भेज दिए. पति महिला के बढ़े हुए वजन को लेकर उससे झगड़ा किया करता था.
मेरठ की जाकिर कॉलोनी की रहने वाली नजमा की शादी आठ साल पहले फतेहपुर के रहने वाले सलमान से हुई थी और दंपति का एक 7 साल का बेटा भी है. नजमा ने बताया कि उसका पति कहता था वह उसके जैसे किसी के साथ नहीं रह सकता है.
नजमा ने कहा, "उसने मुझसे कहा कि वह मेरे साथ नहीं रहना चाहता क्योंकि मेरा वजन बढ़ गया है." आदमी तलाक के लिए अर्जी दे चुका है, नजमा ने कहा कि वह अभी भी अपने पति के साथ रहना चाहती है और तलाक नहीं चाहती है.
उसने दावा किया कि वह न्याय की गुहार लगाने के लिए मेरठ के लिसारी गेट थाने भी पहुंची थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मामले की रिपोर्ट नहीं आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

