देश

बॉडीबिल्डिंग से नपुंसक हुआ पति, मायावती की भतीजी ने लगाए घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोप, 7 आरोपियों पर FIR दर्ज

बसपा प्रमुख मायावती की भतीजी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के 6 सदस्यों पर दहेज, यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है, उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने बॉडीबिल्डिंग के लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल कर खुद को नपुंसक बना लिया. मामला सामने आने के बाद BSP ने आरोपी नगर अध्यक्ष पुष्पा देवी, उनके पति और बेटे को पार्टी से निष्कासित कर दिया.

बॉडीबिल्डिंग से नपुंसक हुआ पति, मायावती की भतीजी ने लगाए घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोप, 7 आरोपियों पर FIR दर्ज

हापुड़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती की भतीजी ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों के तहत अपने पति और ससुराल पक्ष के छह अन्य सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता की शिकायत पर यह एफआईआर अदालत के निर्देश पर 10 अप्रैल को हापुड़ नगर कोतवाली में दर्ज की गई.

शादी के बाद से ही शुरू हुई प्रताड़ना

शिकायत के अनुसार, मायावती की भतीजी की शादी 9 नवंबर 2023 को हापुड़ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी के बेटे विशाल सिंह से हुई थी. शादी के तुरंत बाद ही पीड़िता पर बसपा का टिकट दिलाने, 50 लाख रुपये नकद और दहेज में एक फ्लैट देने का दबाव बनाया जाने लगा.

पति पर लगाए गंभीर आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति विशाल ने बॉडीबिल्डिंग के लिए लंबे समय तक स्टेरॉयड के इंजेक्शन का इस्तेमाल किया, जिससे वह नपुंसक हो गया. जब यह बात सामने आई तो महिला पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया गया और बलात्कार की कोशिश भी की गई.

बसपा प्रमुख मायावती की भतीजी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के 6 सदस्यों पर दहेज, यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है, उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने बॉडीबिल्डिंग के लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल कर खुद को नपुंसक बना लिया. मामला सामने आने के बाद BSP ने आरोपी नगर अध्यक्ष पुष्पा देवी, उनके पति और बेटे को पार्टी से निष्कासित कर दिया.

ससुर और देवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

पीड़िता ने बताया कि 17 फरवरी 2025 को उसके ससुर श्रीपाल सिंह और देवर ने उसके साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया. मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके लौट आई.

पुलिस ने शुरू में नहीं की कार्रवाई

महिला का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने उसकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया. 21 मार्च को उसने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. आखिरकार, 24 मार्च को उसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. ब्रह्मपाल सिंह की अदालत का रुख किया, जिसके निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई.

IPC की कई धाराओं में केस दर्ज

एसएचओ मुनीश प्रताप सिंह के अनुसार, मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 85, 115, 351, 75, 76 और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. एफआईआर में नामजद आरोपियों में हापुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उनके पति श्रीपाल सिंह, पुत्र विशाल सिंह और चार अन्य परिजन शामिल हैं.

BSP ने उठाया सख्त कदम

मामले को गंभीरता से लेते हुए BSP ने गुरुवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते पुष्पा देवी, उनके पति और बेटे को पार्टी से निष्कासित कर दिया. पार्टी के जिला अध्यक्ष ए.के. करदम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी.

जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह मामला न केवल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 08:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).