मायावती के खिलाफ बिजली विभाग की कार्रवाई, बिल नहीं भरने पर काटी गई लाइट
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती की ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में स्थित घर की बिजली बकाया नहीं चुकाने के कारण काट दी गई. 67,000 रुपये के बिल का भुगतान नहीं किया गया था और बिजली विभाग के प्रवक्ता ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया.
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) की ग्रेटर नोएडा के (Greater Noida) बादलपुर में स्थित घर की बिजली बकाया नहीं चुकाने के कारण काट दी गई. 67,000 रुपये के बिल का भुगतान नहीं किया गया था और बिजली विभाग के प्रवक्ता ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया.
मायावती के परिवार के सदस्यों ने तुरंत 50,000 रुपये की राशि जमा की, जिसके बाद उनके घर में फिर से बिजली आपूर्ति बहाल हो गई. यह भी पढ़े: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: बीजेपी और आप को टक्कर दे सकती है मायावती की BSP, सपा का मैदान में उतरना मुश्किल
लखनऊ में बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके पीछे कोई राजनीति नहीं थी.उन्होंने कहा, "जहां भी बिल बकाया है, हम बिजली की आपूर्ति काट रहे हैं और यह मामला उनमें से एक था. बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है.
संबंधित खबरें
Murder Caught on Camera: ग्रेटर नोएडा में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात; देखें VIDEO
India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी के साथ नजर आए सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन, दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज टेक लीडर्स (Watch Videos)
Bill Gates Speech Update: बिल गेट्स को लेकर बड़ा अपडेट, दिल्ली में आयोजित AI समिट में नहीं देंगे भाषण?
Union Budget 2026: विपक्ष का सरकार पर करारा हमला, बजट को बताया 'जुमलाबाजी' और 'छलावा'
\