Mathura Horror: एक ही परिवार के 5 सदस्यों के मिले शव, दूध में जहर मिलाकर सामूहिक खुदकुशी की आशंका

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव घर के भीतर मिले हैं. पुलिस को मौके से एक वीडियो बरामद हुआ है, जो सामूहिक आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मथुरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले के महावन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों में एक पुरुष, उसकी पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या (Suicide) का मामला मान रही है. घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो कमरों में शवों के पास दूध के गिलास पड़े मिले। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि परिवार ने दूध में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर उसका सेवन किया होगा. सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए.

महावन की क्षेत्राधिकारी (CO) श्वेता वर्मा ने बताया कि घर से एक वीडियो भी बरामद हुआ है.  इस वीडियो से संकेत मिलते हैं कि परिवार ने यह आत्मघाती कदम खुद ही उठाया है.यह भी पढ़ें: Faridabad Jail Shocker: फरीदाबाद जेल में खूनी संघर्ष, आतंकी साजिश के आरोपी अब्दुल रहमान की हत्या; कैदी ने धारदार हथियार से किया हमला

प्रथम दृष्टया जांच के निष्कर्ष

पुलिस के अनुसार, मामला 'मर्डर कम सुसाइड' का लग रहा है। सीओ श्वेता वर्मा ने कहा, 'प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दिया और फिर खुद अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. अभी तक इस मामले में किसी तीसरे पक्ष या बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता के कोई संकेत नहीं मिले हैं.' हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. यह भी पढ़ें: Etawah Shocker: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, नाबालिग बेटी के साथ हुए फरार

मौत की वजह और जांच का दायरा

पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. मौत के सही समय और जहरीले पदार्थ की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मृतक के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या परिवार किसी वित्तीय संकट, पारिवारिक विवाद या किसी अन्य मानसिक दबाव में था। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

Share Now

\