दिल्ली के झंडेवालान साइकिल बाजार में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
मध्य दिल्ली के झंडेवालान इलाके में एक साइकिल बाजार में शुक्रवार को भीषण आग लग गई और दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं. अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
नई दिल्ली, 20 मई : मध्य दिल्ली के झंडेवालान इलाके में एक साइकिल बाजार में शुक्रवार को भीषण आग लग गई और दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं. अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
दोपहर करीब दो बजे आग लगने की खबर मिल गई. खबर मिलते ही शुरूआत में दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन आग फैलती गई, दमकल की 17 और गाड़ियां भेजी गईं. आग लगने के पीछे की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. यह भी पढ़ें : UP: घर के बाहर खेल रही बच्ची की वाहन के चपेट में आने से मौत
स्थानीय पुलिस भी दमकल कर्मियों की मदद के लिए मौके पर पहुंची. देखते ही देखते घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें कुछ दूरी पर रोके रखा.
संबंधित खबरें
Govandi Fire Video: मुंबई के गोवंडी में लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां; काबू पाने की कोशिश जारी
Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India: भारत में कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
\