Maratha Reservation Row: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज, सांसद हेमंत पाटिल के बाद BJP विधायक  लक्ष्मण पवार ने भी समर्थन में दिया इस्तीफा
BJP MLA Laxman Pawar

Maratha Reservation Row: महाराष्ट्र में चल रहे मराठा आरक्षण की मांग और पहले से और तेज हो गई है. मराठा आरक्षण के समर्थन में ही महाराष्ट्र के हिंगोली से शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल ने रविवार को अपने इस्तीफा दे दिया. वहीं मराठा आरक्षण के समर्थन में भाजपा नेता लक्ष्मण पवार ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. लक्ष्मण पवार बीड जिले के जियोराई निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं. पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र भेजा है. उन्होंने एक्स, पहले ट्विटर पर अपने इस्तीफे पत्र की एक तस्वीर भी साझा की. हालांकि अभी तक लक्षण पवार का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है.

इस बीच जो खबर है. उसके अनुसार  मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी नेता मनोज जारांगे-पाटिल का स्वास्थ्य  धीरे-धीरे गिर रहा है.  वे काफी कमजोर नजर आ रहे हैं. लेकिन उनका कहना है कि जब तक सरकार आरक्षण की मांग को पूरा नहीं करती है. तब तक उनका अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चलता रहेगा.