देश

झारखंड के सरायकेला जिले में नक्सली हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

झारखंड के सरायकेला जिले )में सोमवार को एक नक्सली हमले (Naxalite Attack) में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

झारखंड के सरायकेला जिले में नक्सली हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

रांची: झारखंड के सरायकेला जिले (Saraikela District)में सोमवार को एक नक्सली हमले (Naxalite Attack) में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस की तरफ से मीडिया कोदी गई. मीडिया को बताया गया कि प्रतिबंधित वामपंथी नक्सली समूह के सदस्यों ने हुडांगा गांव (Hudanga village) में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और फिर एक पुलिस बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की.

हमले के वक्त पुलिसकर्मी सुरू सिंचाई परियोजना और बांध की सुरक्षा के लिए जा रहे थे. घायल पुलिसकर्मियों को जमशेदपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2019 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).