Mandla Naxalite Encounter: मध्य प्रदेश के मंडला में बड़ा एनकाउंटर! कान्हा टाइगर रिजर्व के पास दो महिला नक्सली ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार सुबह बड़ा एनकाउंटर हुआ. यह मुठभेड़ कान्हा टाइगर रिजर्व के पास स्थित बिछिया थाना क्षेत्र के मुंडीदादर और गणहरीदादर के जंगलों में हुई.
Mandla Naxalite Encounter: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार सुबह बड़ा एनकाउंटर हुआ. यह मुठभेड़ कान्हा टाइगर रिजर्व के पास स्थित बिछिया थाना क्षेत्र के मुंडीदादर और गणहरीदादर के जंगलों में हुई. पुलिस ने इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया. डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) कैलाश मकवाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इसकी पुष्टि भी की है. उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले से इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया.
इसी दौरान नक्सलियों और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई. इस एनकाउंटर में दो महिला नक्सली मारी गईं.
कान्हा टाइगर रिजर्व के पास दो महिला नक्सली ढेर
जिला मंडला के थाना बिछिया अंतर्गत आज सुबह पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली धराशाई की गई।उनके कब्जे से एक एसएलआर राइफल एवं एक राइफल, वायरलेस सेट एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई हैं। सर्चिंग जारी है। pic.twitter.com/AuoUCQ6MlB
— DGP MP (@DGP_MP) April 2, 2025
बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के पास से एक SLR राइफल, एक अन्य बंदूक, एक भरमार गन, एक वायरलेस सेट और कई अन्य सामान बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है.
गौरतलब है कि इससे पहले भी मध्य प्रदेश में नक्सली गतिविधियां देखी गई हैं. बीते 19 फरवरी को बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने चार महिला नक्सलियों को मार गिराया था. ये सभी 'कान्हा भोरमदेव AB डिवीजन खातिया मोर्चा दलम' की सदस्य थीं. इनमें से एक नक्सली, आशा, पर 12 लाख रुपये का इनाम भी था.
नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी
इस एनकाउंटर से साफ है कि पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और जंगल के इलाकों में उनकी पकड़ कमजोर कर रही है.
फिलहाल, मंडला जिले में सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि इलाके में शांति बनी रहे।
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

