एजेंसी न्यूज

कई बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां देश के कानून का खुलकर उल्लंघन कर रही हैं: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को देश का कानून मानना चाहिए और भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए बल या पैसे की ताकत का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

कई बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां देश के कानून का खुलकर उल्लंघन कर रही हैं: गोयल
रेल मंत्री पीयूष गोयल (Photo Credits- PTI)

नयी दिल्ली, 27 जून : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने शनिवार को कहा कि सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को देश का कानून मानना चाहिए और भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए बल या पैसे की ताकत का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कई बड़ी ऑनलाइन कंपनियां भारत में आकर कानून का खुलकर उल्लंघन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि यह कंपनियां बहुत सी ऐसी चीजें करती हैं जो उपभोक्ताओं के हित में नहीं हैं और सरकार ने हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए मसौदा नियम बनाए हैं जो भारतीय कंपनियों समेत सब पर लागू होते हैं. यह भी पढ़ें : kanpur: ट्रैफिक जाम में फंसकर महिला मरीज की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुख, पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी

गोयल ने एक वेबिनार में कहा कि यह नियम उपभोक्ता के हित की रक्षा करने के लिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).