CAA: सीएम केजरीवाल के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, कहा- सीएए को लेकर नफरत फैलाना बंद करें- VIDEO
BJP MP Manoj Tiwari | Credit- ANI

BJP MP Manoj Tiwari Attack on CM Kejriwal: सीएए पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा टिप्पणी करने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करके अरविंद केजरीवाल ने साबित कर दिया है कि वह हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों, बौद्धों, जैनियों और पारसियों के बहुत बड़े दुश्मन हैं. सीएए कानून का मतलब है नागरिकता देना. शरणार्थियों को केजरीवाल की तरह 'राज महल' नहीं मिलेगा. उन्हें बस पीएम आवास योजना के तहत रहने के लिए अपना घर मिलेगा. यह उनका अधिकार है. सीएए के खिलाफ अरविंद केजरीवाल झूठ और नफरत फैला रहे हैं.