मणिपुर में मादक पदार्थ बनाने वाली एक प्रयोगशाला का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार
मणिपुर के थौबल जिले में मादक पदार्थ बनाने वाली एक प्रयोगशाला का भंडाफोड़ कर पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
इम्फाल, 8 मार्च: मणिपुर के थौबल जिले में मादक पदार्थ बनाने वाली एक प्रयोगशाला का भंडाफोड़ कर पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक सारंगथे इबोम्चा सिंह ने बताया कि लिलौंग नुनगई खुन्नो ममांग इलाके में रविवार को छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र : चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि 565 ग्राम परिष्कृत ‘ब्राउन शुगर’, 1,104.98 किलोग्राम ‘क्रूड हेरोइन’, पांच किलोग्राम अफीम, 131 लीटर रूपांतरित तरल, ‘अमोनियम क्लोराइड’ सहित मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चार वाहन जब्त किए गए हैं.
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरोह में शामिल अन्य चार लोगों की तलाश जारी है.
संबंधित खबरें
मणिपुर में लोकतांत्रिक सरकार की वापसी: युमनाम खेमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राष्ट्रपति शासन हटा (Watch Video)
Yumnam Khemchand Singh: कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? मार्शल आर्ट्स के मास्टर जो बनेंगे मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटा: युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए मुख्यमंत्री, निर्वाचित सरकार की बहाली के लिए गृह मंत्रालय की अधिसूचना जारी
Yumnam Khemchand Manipur New CM: BJP का ऐलान, मणिपुर के नए सीएम होंगे युमनाम खेमचंद सिंह, बैठक में चुने गए विधायक दल के नेता
\