Man Dragged By Car in Delhi: कार से टक्कर मारने के बाद शख्स को बोनट पर आधे KM तक घसीटने का मामला, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार- Watch Video

पश्चिमी दिल्ली इलाके में एक व्यक्ति को चालक ने कार के बोनट पर करीब आधा किलो मीटर तक घसीटा.पुलिस ने शनिवार को कहा कि यह रोड रेज की घटना है. 12 जनवरी को हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

Man Dragged By Car in Delhi: पश्चिमी दिल्ली इलाके में एक व्यक्ति को चालक ने कार के बोनट पर करीब आधा किलो मीटर तक घसीटा.पुलिस ने शनिवार को कहा कि यह रोड रेज की घटना है. 12 जनवरी को हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में सफेद रंग की मारुति डिजायर कार के बोनट पर एक शख्स नजर आ रहा है. पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस मामले के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गाजियाबाद के भोपुरा निवासी 19 वर्षीय इशांत के रूप में हुई है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, गुरुवार को रिंग रोड पर झगड़े के संबंध में एक पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) कॉल राजौरी गार्डन थाने में प्राप्त हुई, जिसके बाद एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया. अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान पता चला कि रोड रेज की घटना जयप्रकाश और इशांत सापोलिया के बीच हुई थी. दोनों अपनी-अपनी कार चला रहे थे. हाथापाई के दौरान दोनों को मामूली चोटें भी आई थीं. यह भी पढ़े: Man Dragged By Car in Delhi: कार से टक्कर मारने के बाद शख्स को बोनट पर घसीटा, CCTV वीडियो आया सामने

.अधिकारी ने कहा, जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि मारुति डिजायर कार चला रहे इशांत ने उन्हें मारने की कोशिश की और उन्हें करीब 100-200 मीटर तक कार के बोनट पर घसीटा.

अधिकारी ने कहा कि इशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच के लिए कार को जब्त कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 323, 341 और 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Local Train Viral Video: मुंबई लोकल में मौत को मात! दरवाजे से लटकी महिला चलती ट्रेन से गिरी, यात्रियों की सूझबूझ से बची जान

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट