मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर अभी जहाज में ही है सवार, स्थिति पर नजर रखे हुए हैं केंद्रीय एजेंसियां

बिना वैध दस्तावेजों के एक मालवाहक जहाज से तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंचने के एक दिन बाद मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर शुक्रवार को जहाज में ही रूके हुए हैं और यहां पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि वह स्वदेश कब लौटेंगे.

मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर (Photo Credits: ANI)

बिना वैध दस्तावेजों के एक मालवाहक जहाज से तमिलनाडु के तूतीकोरिन (Tuticorin) पहुंचने के एक दिन बाद मालदीव (Maldives) के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर (Ahmed Adeeb Abdul Ghafoor) शुक्रवार को जहाज में ही रूके हुए हैं और यहां पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि वह स्वदेश कब लौटेंगे. एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मालदीव नेता अभी जहाज में ही हैं और केन्द्रीय एजेंसियां स्थिति पर नजर रखे हुए है. जिला पुलिस के पास इस मामले के संबंध में कोई नई जानकारी नहीं है.

उन्होंने बताया कि जहाज में चालक दल के नौ सदस्य भी सवार थे. केन्द्र की पहले की सूचना के अनुसार मालदीव के नागरिक के पास वैध दस्तावेज नहीं थे और उम्मीद थी कि वह स्वदेश लौट जायेंगे. अधिकारी ने बताया कि अभी यह नहीं पता है कि वह कब जायेंगे. उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस की भूमिका सुरक्षा प्रदान करने तक ही सीमित थी. यह भी पढ़ें- मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर भारत में हुए गिरफ्तार! MEA रवीश कुमार ने कहा- सच का पता लगा रहे

गौरतलब है कि अदीब बृहस्पतिवार को समुद्री मार्ग से भारत पहुंचे थे लेकिन वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी।

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: दिल्ली में टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी