Maharashtra: कल्याण में हाई-राइज बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी
महाराष्ट्र के कल्याण में स्थित एक हाई-राइज बिल्डिंग में मंगलवार शाम भयंकर आग लग गई, जो देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. आग की इस भीषण घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Massive Fire Broke Out in Kalyan: महाराष्ट्र के कल्याण में स्थित एक हाई-राइज बिल्डिंग में मंगलवार शाम भयंकर आग लग गई, जो देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. आग की इस भीषण घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों से लपटें निकलती हुई दिखाई दे रही हैं. यह घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने के प्रयास में जुट गया.
हालांकि, अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. राहत और बचाव कार्य जारी है. किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए घटनास्थल पर पुलिस और एंबुलेंस की टीमों को तैनात कर दिया गया है.
ये भी पढें: Kalyan Shocker: चुनाव से पहले कल्याण में मिली 5 करोड़ रूपए की कैश, चुनाव स्क्वॉड की टीम ने की कार्रवाई
कल्याण में हाई-राइज बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर लगी भीषण आग
#WATCH | A massive fire broke out on the 15th floor of a high-rise housing society in Kalyan, Thane district. #Kalyan #Fire #Thane #Maharashtra pic.twitter.com/Lsw4o3gTIB
— TIMES NOW (@TimesNow) November 26, 2024
वर्टेक्स सोसाइटी की ऊपरी मंजिलों में लगी भीषण आग
#WATCH | #Thane: Massive Fire Engulfs Top Floors Of Vertex Society In Kalyan's Wayle Nagar#mumbainews #Mumbai #kalyan pic.twitter.com/OKpR0VKYjL
— Free Press Journal (@fpjindia) November 26, 2024
जानकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग की 15 मंजिल पर लगी थी, जो धीरे-धीरे अन्य मंजिलों तक फैल गई. वीडियो में लोग यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आग ने सभी तीन मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया है और यह अन्य मंजिलों तक भी फैल गई है. फिलहाल, दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. लोगों से अपील की जा रही है कि वे घटनास्थल से दूर रहें ताकि राहत कार्य में कोई रुकावट न आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

