Mahendra Singh Dhoni: इस साल भी धोनी की आय पिछले साल के बराबर, झारखंड में सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्सपेयर बने माही

आयकर विभाग में उनकी ओर से जमा किया गया एडवांस टैक्स इसकी तस्दीक करता है. धोनी ने इस साल 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग को कुल 38 करोड़ रुपए बतौर एडवांस टैक्स चुकाए हैं.

रांची, 4 अप्रैल: इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की सालाना आय पर कोई असर नहीं पड़ा है. वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी आमदनी बीते साल यानी 2021-22 की आय के लगभग बराबर रहने की उम्मीद जताई जा रही है. आयकर विभाग में उनकी ओर से जमा किया गया एडवांस टैक्स इसकी तस्दीक करता है. धोनी ने इस साल 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग को कुल 38 करोड़ रुपए बतौर एडवांस टैक्स चुकाए हैं. यह भी पढ़ें: MS Dhoni New Milestone: एमएस धोनी ने आईपीएल में पूरे किए 5000 रन, ये कारनामा करने वाले बने सातवें बल्लेबाज

पिछले साल यानी वर्ष 2021-22 में भी उन्होंने इतनी ही राशि एडवांस टैक्स के रूप में जमा की थी। यानी इस साल उनकी आमदनी पिछले साल के बराबर रही है. वर्ष 2020-21 में धोनी ने एडवांस टैक्स के तौर पर 30 करोड़ के आसपास की रकम जमा की थी. आयकर विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी इस साल भी झारखंड के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्स पेयर रहे हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक, धोनी की ओर से जमा कराये गये 38 करोड़ के एडवांस टैक्स के आधार पर वर्ष 22-23 में उनकी आय लगभग 130 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है. आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरूआत की, तभी से लगातार झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे बड़े आयकर दाता हैं. वर्ष 2019-20 में उन्होंने 28 करोड़ और इसके पहले 2018-19 में भी लगभग इतनी ही राशि आयकर के तौर पर चुकायी थी. इसके पहले उन्होंने 2017-18 में 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का इनकम टैक्स चुकाया था.

जाहिर है, 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं. क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल से भी उन्होंने इस साल विदाई का ऐलान कर दिया है.

पूर्व भारतीय कप्तान ने कई कंपनियों में निवेश किया है. स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाता बुक, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और ऑर्गेनिक फामिर्ंग में भी उन्होंने निवेश किया है. रांची में वह लगभग 43 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक फामिर्ंग करवाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड