Maharashtra Weather Update: मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी; कोंकण में अगले 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट
बारिश (Photo: Twitter)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के लिए अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार 6 जुलाई से 10 जुलाई तक मुंबई और अन्य स्थानों पर छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि मौसम विभाग ने कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई हिस्सों में 4 जुलाई से भारी बारिश हो रही है. कई हिस्सों में नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है.