देश

महाराष्ट्र के पालघर में 12 साल के लड़के ने 10 साल की लड़की से किया रेप, हुई प्रेग्नेंट

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले (Palghar District) से रेप को लेकर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 10 वर्षीय एक नाबालिक लड़की से कथित रूप से दुष्कर्म किया गया. जिससे वह प्रेग्नेंट (Pregnant) हो गई.

महाराष्ट्र के पालघर में 12 साल के लड़के ने 10 साल की लड़की से किया रेप, हुई प्रेग्नेंट
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले (Palghar District) से रेप को लेकर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 10 वर्षीय एक नाबालिक लड़की से कथित रूप से दुष्कर्म किया गया. जिससे वह प्रेग्नेंट (Pregnant) हो गई. नाबालिक बच्ची प्रेग्नेंट है, इसके बारे में परिवार वालों को मालूम पड़ने के बाद उन्होंने पालघर के मोखाडा पुलिस स्टेशन में एक 12 वर्षीय एक नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

पुलिस से प्राप्त जानकरी के अनुसार दोनों नाबालिग पड़ोसी हैं. पुलिस स्टेशन में जो नाबालिक लड़की के परिवार वालों की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है. उसके अनुसार लड़का पिछले 4 महीने से बच्ची से रेप कर रहा था. इसका राज तब खुला जब कुछ दिन पहले ही बच्ची के पेट में दर्द की शिकायत हुई थी. इसके बाद जब लड़की के माता-पिता उसे डॉक्टर के पास लेकर गए. जहां पर डॉक्टर ने बच्ची की जांच करवाई तो मालूम पड़ा कि वह प्रेग्नेंट है. परिवार वाले डॉक्टरों की बात सुनकर कुछ समय के लिए दंग रह गए. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: बैंक से घर लौट रही नाबालिक लड़की से गैंगरेप, बाइक सवार दो लड़कों ने दिया घटना को अंजाम

परिवार वालों ने लड़की से इसके बारे में पूछा तो उसने लड़के के बारे में पूरी जानकरी दी. लड़की ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक लड़का पिछले कुछ दिन से उसके साथ गलत काम करता है. इसके बाद परिजनों ने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इस घटना को लेकर मोखाडा पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लड़के के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है. फिर हाल लड़के को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).