Amol Kirtikar Khichdi Scam Case: शिवसेना (UBT) नेता  अमोल कीर्तिकर पहुंचे ED दफ्तर,  खिचड़ी घोटाले में होगी पूछताछ- VIDEO
Amol Kirtikar - ANI

Amol Kirtikar Khichdi Scam Case: शिवसेना उद्धव गुट के नेता और मुंबई उत्तर पश्चिम से लोकसभा उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर की कोरोना के दौरान खिचड़ी घोटाला मामले में मुश्किलें कम नहीं हो रही है. ईडी के समन के बाद आज अपना बयान दर्ज करवाने के लिए ईडी कार्यालय पहंचे हैं. अमोल कीर्तिकर जब ईडी कार्यालय पहुंचे तक उनके समर्थन में वहां पर मौजूद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए.  दरअसल ईडी ने कोरोना के दौरान खिचड़ी घोटाला मामले में  सोमवार को एक बार फिर अमोल को तलब किया है.

 सांसद  गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं अमोल:

अमोल जी कीर्तिकर मुंबई उत्तर पश्चिम से मौजूदा सांसद और वरिष्ठ शिवसेना नेता गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं. पिता एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं. लेकिन अमोल  कीर्तिकर  उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के साथ बने हुए हैं.

Video: