देश

Maharashtra Road Accident Video: महाराष्ट्र में दो बड़े हादसे, नवी मुंबई में 3 की मौत, पालघर में एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान

महाराष्ट्र में दो बड़े सड़क हादसे हुए हैं. दोनों हादसे में तीन- तीन लोगों की जान गई है. हादसे के बाद पुलिस दोनों घटना स्थल से शव बरामद कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Maharashtra Road Accident Video: महाराष्ट्र में दो बड़े हादसे, नवी मुंबई में 3 की मौत, पालघर में एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान
Road Accident (Photo Credit: ANI)

Maharashtra Road Accident Video: महाराष्ट्र में दो बड़े सड़क हादसे हुए हैं. दोनों हादसे में तीन-तीन लोगों की जान गई है. पहला हादसा मुंबई से नवी मुंबई (Navi Mumbai)  में बीती रात हुआ. एक तेज रफ़्तार से जा रही एक कार पीछे से एक टट्रक से जा टकराई. जिससे कार के पचखडे उड़ गए और हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. जिनके शव को बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज एक्सीडेंट की जांच पड़ताल में जूट गई है.

महाराष्ट्र में दूसरा हादसा मुंबई से ही सटे पालघर जिले में हुआ है. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई है. जानकारी के अनुसार दूसरा हादसा मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेंढवाट घाट पर हुआ. एक मोड़ पर उनकी कार एक टैंकर से टकरा गई. जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों में तीन लोगों की जान चली गई. यह परिवार पुणे का रहने वाला था. यह भी पढ़े: Navi Mumbai Road Accident: नवी मुंबई के नेरुल में भीषण सड़क हादसा, कार की ट्रक से टक्कर में 3 लोगों की मौत- Video

Video:

Tweet:

जांच में जुटी पुलिस:

फिलहाल दोनों हादसों को लेकर पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं हादसे के बाद दोनों परिवार के लोग सदमे में है और लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).