Maharashtra Rain Update: मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और रायगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना- IMD

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, वसई-विरार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के लिए बारिश होने वाली है.

बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, मुंबई शहर और आसपास के क्षेत्रों ठाणे, नवी मुंबई, और रायगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है. "मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर, और रायगढ़ में पिछले तीन-चार घंटों के दौरान मध्यम बारिश हुई. लेटेस्ट सैटेलाइट इमेज उत्तरी कोंकण क्षेत्र पर बादल छाए रहने का संकेत दिया. आईएमडी मुंबई के उप-महानिदेशक केएस होसलिकर ने कहा, 'अगले तीन-चार घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है.'

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, वसई-विरार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के लिए बारिश होने वाली है. सोमवार सुबह भी मुंबई, और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई.  बारिश के बाद शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, स्मॉग के चलते दृश्यता में कमी आई है. Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा सर्दी का सितम, पहाड़ों में बर्फबारी से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा मैदानी इलाकों का तापमान.

ANI अपडेट:

इस बीच मुंबई बारिश को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की.

मुंबई में बारिश:

पनवेल:

दिसंबर में मानसून:

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों के लिए न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और गरज के साथ बादल छाए रहेंगे. आईएमडी ने कहा, शाम तक बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी लेकिन बादल और लो विजिबिलिटी जारी रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस