Maharashtra Dog Hanged to Death: महाराष्ट्र के जलगांव से पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग क्रूर प्राणी ने टैक्टर का सीट कुत्ते द्वारा ख़राब कर देने पर उसे सरेआम फांसी पर लटकर मार डाला. पशु क्रूरता की इस घटना का वीडियो 'फाइट अगेंस्ट एनिमल क्रुएलिटी' नाम के एक इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा बुजुर्ग शख्स के प्रति फूट पड़ा है. लोगों की मांग है को शख्स को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. दरअसल जलगांव में पारोला के रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एक अवारा कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया है. इस कुत्ते की गलती बस इतनी थी कि इसने बुजुर्ग की ट्रैक्टर की सीट को उसने फाड़ दिया था. इस बात से गुस्साए बुजुर्ग शख्स ने कुत्ते को के गले में फांसी का फंदा लगाकर ट्रैक्टर की ट्राली क्र चढ़कर उसे लटका दिया. जिससे उसकी मौत हो. बुजुर्ग के इस हरकत को लेकर उसके गांव के लोग भी काफी गुस्से में हैं.
Video:
View this post on Instagram











QuickLY