देश

मुंबई: ICU में भर्ती 14 साल की बच्ची के साथ सफाईकर्मी ने की दुष्‍कर्म की कोशिश, अरेस्ट

बगल की बेड एक महिला मरीज की नजर आरोपी सफाईकर्मी पर पड़ी और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद वार्ड के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया. फिलहाल इस घटना के पीड़ित लड़की के परिवारवालों ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया है.

मुंबई: ICU में भर्ती 14 साल की बच्ची के साथ सफाईकर्मी ने की दुष्‍कर्म की कोशिश, अरेस्ट
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: Pixabay)

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कालवा (Kalwa hospital) इलाके से बेहद चौकानें वाली खबर सामने आई है. इस खबर ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. कालवा के छत्रपति शिवाजी हॉस्पिटल में काम करने वाले सफाईकर्मी दिनेश कोहली (Dinesh Koli)ने ICU में एडमिट एक 14 साल की बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म (molest)करने की कोशिश की. लेकिन उसी दौरान बगल के बेड पर लेटी एक महिला मरीज ने उसकी हरकत को देख शोर मचा दिया. जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने आरोपी सफाई कर्मी को दबोच लिया.

छत्रपति शिवाजी हॉस्पिटल ठाणे नगर निगम ( Municipal Corporation (TMC))की तरफ से संचालित किया जाता है. इसी अस्तपाल में 14 साल की बच्ची मिर्गी के इलाज के भर्ती थी. शनिवार को दोपहर के 12 बजकर 30 मिनट के करीब बच्ची के पास बेड का चादर बदलने आरोपी सफाई कर्मी आया. उसके बाद उसने अगल-बगल नजर दौड़ाया और फिर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास करने लगा. इस दौरान बच्ची के हाथ को बेड से बांधने की कोशिश भी की.

यह भी पढ़ें:- दुष्कर्म के आरोप में घिरे रोनाल्डो के लिए राहत की सांस, जुवेंतस कोच ने दिखाई हरी झंडी

लेकिन उसी दौरान बगल की बेड एक महिला मरीज की नजर आरोपी सफाईकर्मी पर पड़ी और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद वार्ड के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया. फिलहाल इस घटना के पीड़ित लड़की के परिवारवालों ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2018 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).