Maharashtra Election Voters Name: वोटर लिस्ट में आपका नाम है या कट गया है? घर बैठे करें चेक, जानें आसान तरीका
महराष्ट्र में 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होने जा रहे है. ऐसे आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं. कहीं वोटर लिस्ट से आपका कट तो नहीं गया. मतदान से पहले जरूर वोटर लिस्ट मर अपना नाम चेक कर ले.
Maharashtra Election Voters Name: महराष्ट्र में 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होने जा रहे है. ऐसे आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं. कहीं वोटर लिस्ट से आपका कट तो नहीं गया. मतदान से पहले जरूर वोटर लिस्ट मर अपना नाम चेक कर ले. क्योंकि असर होता है कि मतदताओं के पास वोटर कर तो होते हैं. लेकिन कभी- कभी होता है कि उनका नाम वोटर लिस्ट से कट जाने पर वे वोट नहीं दे पाते हैं और बिना वोट दिए ही मतदान केंद्र से वापस अना पड़ा पड़ा है. यह भी पढ़े: Maharashtra Election 2024: अजित पवार का दावा, महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को 175 से अधिक सीटों पर मिलेगी जीत, मैं बारामती से 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीतूंगा; VIDEO
आपको सबसे पहले चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट https://www.eci.gov.in पर जाना होगा. जैसे ही आप चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचते हैं. आपको लेफ्ट साइड में नीचे थोडा जाने पर Search Your Name in Voter List दिखाई देगा. उस पर आपको क्लिक करना होगा. किल्क के बाद एक और पेज ओपन होगा. जिसमें आपको अपने राज्य का चयन करना होगा. राज्य का चयन करने के बाद एक और पेज ओपन होगा, पेज ओपन होने पर EPIC (Electors Photo Identity Card) नंबर डालें. कैप्चा पूछेगा, उसे दर्ज करने के बाद अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा, तो आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी. आप इस पेज का प्रिंट भी ले सकते हैं, जो आपके पोलिंग बूथ और अन्य जानकारी का विवरण होगा'
मोबाइल नंबर से भी चेक कर सकते हैं:
अगर आपका मोबाइल नंबर वोटर कार्ड में लिंक है. तो फिर आप नंबर दर्ज करने के भी नाम चेक कर सकते हैं. जानकारी दर्ज करने के बाद आपको नीचे दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. फिर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा.
SMS और टोल-फ्री नंबर से भी चेक कर सकते नाम:
मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं. आप SMS के जरिए भी अपना नाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको "ECI <space> Voter ID" और अपना E।PIC नंबर भेजना होगा। यह सेवा टोल-फ्री है और यह तुरंत आपके नाम की स्थिति आपको भेज देगी. आप 1950 नंबर पर कॉल करके भी यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा मुफ्त है और आप कॉल करके अपने नाम की स्थिति वोटर लिस्ट में जान सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

