Earthquake in Mumbai: मुंबई में आज सुबह आया 2.7 तीव्रता का हल्का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 थी. मिली जानकारी के मुताबिक अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

भूकंप I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में शनिवार को भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 थी. मिली जानकारी के मुताबिक अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Centre for Seismology) के अनुसार भूकंप आज सुबह 6:36 बजे महसूस किया गया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप का केंद्र शहर से कुछ दूर था. भूकंप के झटके महसूस होने पर कुछ लोग घरों के बाहर निकले हालांकि तीव्रता कम होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली. इससे पहले शुक्रवार रात 11:41 बजे महाराष्ट्र के नासिक से 98 किमी पश्चिम में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था. जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. Earthquake in Nashik: महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता

नासिक में भूकंप का झटका-

बीते कुछ दिनों में महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित कोयना बांध के इलाके में 2.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. जबकि हाल ही में मुंबई से सटे पालघर जिले (Palghar District) में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया. जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\