Bulldozer Action in Mumbai: मीरा रोड में उपद्रवियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, श्रीराम शोभायात्रा के दौरान पथराव करने वालों के अवैध निर्माण पर सरकार का चला बुलडोजर- VIDEO
Bulldozer Action in Mumbai

Bulldozer Action in Mumbai: मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर में श्रीराम शोभायात्रा पर पथराव करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई हुई है. सरकार ने श्रीराम शोभायात्रा पर पथराव करने वालों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उनके निर्माण को जमींदोज कर दिया है. बुलडोजर चलने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नया नगर में जहां पर बवाल हुआ था. वहां पर उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा है.

जाने क्या है पूरा मामला:

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार रात निकली बाइक रैली के दौरान दो गुट आमने-सामने आ गए. इस दौरान वहां जमकर नारेबाजी और पत्थरबाजी भी हुई. जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया. वहीं अब सरकार ने उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनके  अवैध निर्माण पर मंगलवार को बुलडोजर चला दिया. वहीं मामले में पुलिस ने कई लोगों को खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया है.  पुलिस का कहना है कि इलाके में अब सब कुछ सामान्य है.

Tweet:

Video: