देश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: इन फिल्मी सितारों के भविष्य का भी आज होगा फैसला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस बार के चुनाव में तीन फिल्मी हस्तियों ने भी अपनी किस्मत आजमाई है. एजाज खान, मराठी एक्ट्रेस दीपाली सैय्यद और अभिजित बिचुकले.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: इन फिल्मी सितारों के भविष्य का भी आज होगा फैसला
एजाज खान, दीपाली सैय्यद और अभिजित बिचुकले (Image Credit: File Pic)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election Results 2019) का वो अहम दिन आ चुका है. जब सभी उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला होने जा रहा है. जनता ने किसे कुर्सी पर बिठाने का फैसला किया और किसे बाहर का रास्ता दिखाया है. ये सारी बातें कुछ ही घंटे में साफ हो जाएंगी. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस बार के चुनाव में तीन फिल्मी हस्तियों (Film Stars) ने भी अपनी किस्मत आजमाई है. बिग बॉस (Bigg Boss) पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान, मराठी एक्ट्रेस दीपाली सैय्यद और मराठी इंडस्ट्री (Marathi Film Industry) से आने वाले अभिजित बिचुकले. ऐसे में इनकी किस्मत का फैसला भी आज हो जाएगा.

आपको बता दे कि बिग बॉस से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता एजाज खान ने मुंबई के भायखल्ला सीट से बतौर स्वतंत्र उम्मीदवार चुनाव लड़ा है. उनका मुकाबला एमआईएम के वारिस पठान से है.

मराठी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपाली सैय्यद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई है. दीपाली महाराष्ट्र की बड़ी पार्टी शिवसेना की उम्मीदवार बन मुंब्रा-कलावा विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरी. जबकि उनके सामने शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से जितेंद्र अव्हाड है.

जबकि मराठी फिल्म इंडस्ट्री से आने वाले अभिजित बिचुकले भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की है. अभिजित बिचुकले शिवसेना युवा नेता आदित्य ठाकरे को चुनौती देते हुए चुनाव लड़ा था. वो वर्ली सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार खड़े हैं.

एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा  में एक बार फिर बीजेपी और शिवसेना की सरकार बनने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2019 08:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).