नागपुर से हैदराबाद जा रही एयर एंबुलेंस की मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, देखें वीडियो

नागपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुई एक एयर एंबुलेंस की गुरुवार यानी आज आर्थिक राजधानी मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि एयर एंबुलेंस में तकनीकी खराबी आने की वजह से ऐसा करना पड़ा.

एयर एंबुलेंस की मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 6 मई: नागपुर (Nagpur) से हैदराबाद (Hyderabad) के लिए रवाना हुई एक एयर एंबुलेंस (Air Ambulance) की गुरुवार यानी आज आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि एयर एंबुलेंस में तकनीकी खराबी आने की वजह से ऐसा करना पड़ा. खबरों के मुताबिक टेक ऑफ के दौरान एयर एंबुलेंस का एक टायर किसी तरह से अलग हो गया था. जिसकी वजह से यह घटना घटी.

वहीं इस घटना के बाद चालक दल ने पुष्टि की है कि पायलट्स ने लैंडिंग गियर (Landing Gear) का उपयोग किए बिना एयर एंबुलेंस की बेली लैंडिंग कराई थी. बता दें कि बेली लैंडिंग तब होती है जब कोई विमान अपने लैंडिंग गियर के बिना लैंड करता है और वो मुख्य लैंडिंग डिवाइस के रूप में अपने अंडरसाइड या बेली का उपयोग करता है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra: मुंबई के कुरार इलाके में पति ने अपनी पत्नी का किया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर संजय झा नाम के एक यूजर्स ने एयर एंबुलेंस का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा कर्मी एयर एंबुलेंस के लैंड करते ही उसपर पानी का बौछार कर उसमें आग लगने से बचाव कर रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में मरीज, डॉक्टर और चालक दल सभी सुरक्षित हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\