मुंबई से सटे ठाणे में कोचिंग जा रही नाबालिक लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 19 साल के किशोर को पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले गिरफ्तार किया गया है
मुंबई: महाराष्ट्र (Mahrashtra) के ठाणे शहर में 19 साल के किशोर को पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना रूपादेवी पाड़ा इलाके में सोमवार को घटी जब 16 वर्षीय किशोरी कोचिंग के लिए जा रही थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की को अपनी दुकान में खींच लिया और दुकान के पीछे किराये के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया.
अधिकारी के मुताबिक किशोरी ने इस बारे में माता-पिता को जानकारी दी जिन्होंने श्री नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. लड़की की मेडिकल जांच कराई गयी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को सोमवार रात पकड़ा गया और उस पर भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
VIDEO: वसई में शर्मनाक हरकत, मछली विक्रेता मछलियों पर छिड़क रहा था ‘लाल हिट’, रंगे हाथ पकड़ा गया; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
Van Rani Mini Toy Train: संजय गांधी नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 साल बाद आज से फिर शुरू होगी ‘वनरानी’ मिनी टॉय ट्रेन सेवा
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
\