मध्यप्रदेश: बीएसपी विधायक के तीखे तेवर, कहा- हम मंत्रियों के बाप हैं, हमने ही सरकार बनाई है
मध्य प्रदेश में भी कर्नाटक जैसी स्थिति को लेकर धमकाने वाली विधायक रमाबाई सिंह ने इस बार सीधे-सीधे यह कह दिया कि हम मंत्रियों के बाप हैं. हमने ही सरकार बनाई है.
मध्यप्रदेश की कमलनाथ (Kamal Nath) सरकार को एक बार फिर से बीसपी विधायक रमाबाई सिंह ने चेतावनी दी है. मध्य प्रदेश में भी कर्नाटक जैसी स्थिति को लेकर धमकाने वाली विधायक रमाबाई सिंह (Ramabai Singh) ने इस बार सीधे-सीधे यह कह दिया कि हम मंत्रियों के बाप हैं. हमने ही सरकार बनाई है. इससे पहले भी रमाबाई ने कमलनाथ (Kamal Nath) सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया तो मध्य प्रदेश में भी कर्नाटक जैसे हालात पैदा हो जाएंगे.
दरअसल, रामबाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे मंत्री ना बनाए जाने के सवाल पर कह रही हैं, "मंत्री बन जाएंगे तो अच्छा काम करेंगे और नहीं बनेंगे तो भी अच्छे काम करेंगे, विधायक बनना था सो बन गए, अब मुख्यमंत्री को मंत्री बनाना होगा तो बनाएंगे, नहीं बनाना हो तो नहीं बनाएंगे, वैसे हम मंत्रियों के बाप हैं. सरकार हमसे बनी है". यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस मंत्री नहीं पढ़ पाईं अपना भाषण, कलेक्टर से पढ़वाया, देखें Video
#WATCH BSP MLA from Patharia (MP), Ramabai Singh who had demanded a ministerial berth earlier: Hum ban jaye (Minister) to achha kaam karenge, nahi baney to bhi sahi kaam karenge....... Hum mantriyo ke baap hain, humne hi sarkar banayi hai. (25-1-19) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/eJaSIHFEbV
— ANI (@ANI) January 25, 2019
गौरतलब है कि इससे पहले पथरिया विधायक Ramabai Singh ने कहा था कि 'मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बहनजी मायावती (Mayawati) के समर्थन की वजह से बनी है और हम कमलनाथ सरकार में दो बीएसपी विधायकों के लिए मंत्री पद की मांग करते हैं, हम कर्नाटक में स्थिति देख चुके हैं, यहां वैसी स्थिति नहीं देखना चाहते हैं इसलिए हम ऐसा कह रहे हैं. अगर वे पार्टी को मजबूत रखना चाहते हैं तो पहले उन्हें हमें मजबूत बनाना पड़ेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

