Madhya Pradesh Shocker: महिला का अपहरण कर 9 लोगों ने हफ्तेभर तक किया गैंगरेप, बाद में चार लाख रुपये में बेचा
मध्य प्रदेश के मुरैना से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां शादी से एक महिला को अगवा कर 9 आदमियों ने एक हफ्ते तक गैंगरेप किया. इसके बाद चार लाख रुपये में बंधुआ मजदूर के रुपये में बेच दिया है. 24 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी में शामिल होने जौरा रोड गई थी, जब 18 फरवरी को उसे चार लोगों ने अपहरण कर लिया. इसके बाद महिला को 4 लाख रुपये में बेच दिया गया.
- Read in
- English
मध्य प्रदेश के मुरैना से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां शादी से एक महिला को अगवा कर 9 आदमियों ने एक हफ्ते तक गैंगरेप किया. इसके बाद चार लाख रुपये में बंधुआ मजदूर के रुपये में बेच दिया है. 24 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी में शामिल होने जौरा रोड गई थी, जब 18 फरवरी को उसे चार लोगों ने अपहरण कर लिया. इसके बाद महिला को 4 लाख रुपये में बेच दिया गया. महिला वहां से किसी तरह 25 मई को भाग गई और पुलिस से संपर्क किया. पुलिसे अब आरोपियों की तलाश कर रही है. Madhya Pradesh Shocker: इंदौर में 3 साल की मासूम के साथ 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म; आरोपी हिरासत में.
24 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह एक शादी में शामिल होने जौरा रोड गई थी. 18 फरवरी को चार लोगों ने उसका अपहरण किया था. उसने अपनी शिकायत में अपहरणकर्ताओं के नाम भी लिए हैं. आरोपियों ने महिला को भिंड के तीन लोगों को बेच दिया. उसे एक सप्ताह से अधिक समय तक एक बंद कमरे में रखा और नौ लोगों ने महिला के साथ बार-बार रेप किया. पीड़िता ने कहा है कि मुझे कटमा गांव में एक व्यक्ति को चार लाख रुपये में बेच दिया जो मुझे राजगढ़ जिले में ले गया.
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जिस शख्स ने उसे खरीदा उसने उसका यौन शोषण नहीं किया बल्कि अपने खेत में बंधुआ मजदूर का काम कराया. 25 मई को वह खेत से भागने में सफल रही और अगले दिन एक पुलिस स्टेशन गई. पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ सामूहिर गैंगरेप, बंधक बनाने, मानव तस्करी और वेश्यावृति का मामला दर्ज किया है.
पीड़िता के अनुसार में उनमें से एक आरोपी है जो 12 साल की उम्र में अपने पिता को खोने के बाद उसे अपने परिवार में ले गया और उसकी देखभाल करने का नाटक किया लेकिन 2020 में चार लाख रुपये में उससे जबरन शादी कर ली. पुलिस आरोपियों कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

