देश

Madhya Pradesh: पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहता था फौजी, 5 लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या, पढ़े वजह

पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहता था फौजी, 5 लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या -जानें क्या है पूरा मामला

Madhya Pradesh: पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहता था फौजी, 5 लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई हत्या, पढ़े वजह
प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- ANI)

भोपाल: मध्य प्रदेश में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. जिसे सुनकर आपके रोंगटे कुछ समय के लिए खड़े हो जायेंगे. कुछ दिन पहले की बात है मध्य प्रदेश में रहने वाला अर्जुन नाम के फौजी ने कामाक्षी नाम की एक महिला को शादी का झांसा देकर संबंध बनाया. महिला द्वारा दबाव बनाए जाने के बाद लोगों के चोरी से उसने आर्य समाज के मंदिर में जाकर शादी कर ली. शादी के बाद उसके इस रिश्ते को लोग जान ना जाये फौजी पति  महिला से पीछा छुड़ाने के लिए पांच लाख का सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दिया.

हत्या के बाद पुलिस ने सुसनेर थाना क्षेत्र के गांव पालड़ा के पास 14 जनवरी को महिला की एक सूनसान जगह से शव को बरामद किया. पुलिस ने पाया कि महिला के चेहरे पर कई जख्म के निशान थे. इस बीच पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो मालूम पडा कि महिला ग्राम पगारिया में किराये की एक मकान में रहती है. जिसके बाद पुलिस पगारिया पहुंचकर मकान मालिक से जानकारी ली तो पता चला कि महिला का पति अर्जुन फौजी हैं. कुछ दिन पहले ही उसके पति ने  2000 रुपये महीने के किराए पर उसे यहां कमरा दिला कर गए हैं.  यह भी पढ़े: Shamli: पत्नी ने पति की हत्या कर घर के बाहर फेंक दी लाश, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

महिला मूलरूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली है. पुलिस ने किसी तरह से उससे माता-पिता का पता निकलवाया. पुलिस ने जब महिला के माता-पिता और भाई से मामले में पूछताछ कि तो मालूम पडा कि अर्जुन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार अवैध संबंध बनाए, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई. वह अवैध संबंध बनाने के मामले में फंस ना जाये. उसने बाद में चोरी से आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली. जिसके बाद वह उसे लेकर रहने के लिए कहीं चल गया था. इस बीच परिवार वालों का भी महिला के साथ संपर्क नहीं हो सका. वहीं घटना के बाद मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने सुपारी लेकर महिला की हत्या करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं. जबकि फौजी अर्जुन अभी भी फरार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2021 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).