देश

Tandoori Roti Ban: तंदूरी रोटी खाने वाले शौकीनों को झटका, भोपाल समेत इन 4 शहरों में लगा प्रतिबंध, जानें क्यों

खाद विभाग का फैसला तंदूरी रोटी खाने वालों के लिए बुरी खबर हो सकती है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए विभाग का ये फैसला सही माना जा रहा है.

Tandoori Roti Ban: तंदूरी रोटी खाने वाले शौकीनों को झटका, भोपाल समेत इन 4 शहरों में लगा प्रतिबंध, जानें क्यों
Tandoori Roti (Photo Credit : Twitter)

Tandoori Roti Ban: मध्यप्रदेश के खाद्य विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में तंदूरी रोटी पर रोक लगा दी है. खाद विभाग का फैसला तंदूरी रोटी खाने वालों के लिए बुरी खबर हो सकती है, लेकिन बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए विभाग का ये फैसला सही माना जा रहा है. सभी होटलों ढाबों को नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि अगर किसी ने लापरवाही की तो ₹5 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा.

आदेश में खाद्य विभाग ने होटल और ढाबों के संचालकों को साफ तौर पर कहा गया है कि अब लकड़ी कोयला के तंदूर का उपयोग नहीं करना है. इसके एवज में इलेक्ट्रिक ओवन या एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं.

इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में तंदूरी रोटी का जबरदस्त चलन है. लेकिन प्रदेश सरकार के इन दिशा निर्देशों के बाद तंदूरी रोटी खाने वाले शौकीनों को तो झटका लगा है. ढाबा और होटल मालिकों के मुताबिक सरकार के इस आदेशों के बाद कारोबार पर जबरदस्त असर पड़ेगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).