Madhya Pradesh: शहडोल में पुलिस वाले की गुंडागर्दी, कार चेकिंग के दौरान वीडियो बनाने पर युवक को पीटा (Watch Video)

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक युवक का पुलिस वाले द्वारा पिटाई का वीडियो समाने आया है. बताया जा रहा है कि सड़क पर वाहन चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान सूबेदार अभिनव राय ने कार सवार युवक को रोका. जब युवक और उसके परिवार वाले वीडियो बनाने लगे तो यह सूबेदार को गुस्सा आ गया. फिर क्या था पुलिस की वर्दी की रोब में युवक को लात घूंसों से पीटने लगा. सोशल मीडिया वायरल वीडियो में भी देखा जा रहा है कि सूबेदार अभिनव राय युवक को एक के बाद एक पीटते जा रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मांग है कि मध्य प्रदेश सरकार ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें. ताकि ऐसे पुलिस वाले के चलते राज्य की पुलिस को छबी ख़राब होने से बचाया जा सके.

Video: